राशन कार्ड की समस्या को लेकर होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक करते सोसाइटी के सदस्य प्रतिनिधि , जमालपुर राशन कार्ड से वंचित लोगों की समस्याओं को लेकर रविवार को स्वाति सोसाइटी की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता दिनेश मंडल ने की. बैठक में नगर परिषद को एक वर्ष पूर्व दिये गये आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर चिंता […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक करते सोसाइटी के सदस्य प्रतिनिधि , जमालपुर राशन कार्ड से वंचित लोगों की समस्याओं को लेकर रविवार को स्वाति सोसाइटी की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता दिनेश मंडल ने की. बैठक में नगर परिषद को एक वर्ष पूर्व दिये गये आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की गयी.सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड से वंचित लोगों के आवेदन नगर परिषद प्रशासन को सौंपे गये थे. ये आवेदन शहर के विभिन्न वार्डों के थे. परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी नगर परिषद द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, विभाष कुमार तथा उदय शर्मा ने कहा कि नगर के सैकड़ों गरीबों को राशन कार्ड नहीं मिला है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर राशन कार्ड बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा कोई पहल नहीं की गई तो वहां से सौंपे गये आवेदन को जिलाधिकारी तक पहुंचाने के लिए आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मंगल मंडल, नवल किशोर, दीपक सिंह, विनोद कुमार तथा मनोज झा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन