योग प्रदर्श सत्र में छात्राओं ने दिखाये योग के करतब
फोटो संख्या : 15,16फोटो कैप्सन : मंचासीन अतिथि व योग करती छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुर सरस्वती विद्या मंदिर नयागांव जमालपुर में शनिवार को योग प्रदर्श सत्र का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने की. विद्यालय की छात्राओं द्वारा योग के अनेकों आसन को सधे हुए प्रभावकारी रूप से प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि […]
फोटो संख्या : 15,16फोटो कैप्सन : मंचासीन अतिथि व योग करती छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुर सरस्वती विद्या मंदिर नयागांव जमालपुर में शनिवार को योग प्रदर्श सत्र का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने की. विद्यालय की छात्राओं द्वारा योग के अनेकों आसन को सधे हुए प्रभावकारी रूप से प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि सबलोग मासिक पत्रिका के मुख्य संपादक किशन कालजयी थे. विशिष्ट अतिथि गंगा मुक्ति योजना की सदस्या कुमकुम झा तथा ट्रांश कल्चर एंड आउट डोर ऑफ यूरोपियन कंट्रीज की अनुश्री थी. विद्यालय की छात्राओं द्वारा इस मौके पर योग के विभिन्न आसनों की प्रस्तुति पर अतिथियों द्वारा खूब सराहना की गई. प्रधानाचार्य ने दो छात्राओं के शुल्क माफी की घोषणा की. योग प्रशिक्षक किसलय गुप्ता तथा संजल की टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई. विद्यालय के पूर्व छात्र तथा आइआइटीयन प्रशांत आनंद सहित अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया. अतिथियों ने छात्राओं का उत्साह वर्द्धन करते हुए कहा कि विदेशों में योग को काफी पसंद किया जाता है. योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है. इसे बचा कर रखना होगा. लगातार अभ्यास से इसकी रक्षा संभव है. अतिथियों का परिचय आचार्य रामबहादुर प्रसाद ने किया. मौके पर सीनियर सर्जन डॉक्टर एसपी सिन्हा, अध्यक्ष अंबिका प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मंडल, पूर्व सीआइटी राम गोपाल शर्मा, परमानंद मंडल, इंद्रदेव राम, विकास पोद्दार सहित सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










