14.अस्पताल की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

छत से गिर कर युवक घायलफोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : घायल युवक मुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गली संख्या-7 निवासी गुंजन कुमार शनिवार को छत पर डीटीएच लगाने के दौरान नीचे गिर गया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

छत से गिर कर युवक घायलफोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : घायल युवक मुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गली संख्या-7 निवासी गुंजन कुमार शनिवार को छत पर डीटीएच लगाने के दौरान नीचे गिर गया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. गंगा में शव फेंकने का किया विरोधमुंगेर . सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए गंगटा ओपी से लाये गये अज्ञात शव को गंगा में फेंकने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध कर उसे वापस कर दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार गंगटा ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात शव की बरामदगी हुई थी. जिसे थाना प्रभारी शंभु पासवान ने पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद साथ में आये चौकीदारों को शव सौंप दिया गया था. जब चौकीदार मो. अबुल एवं महेश मंडल ने शव को गंगा में फेंकने का प्रयास किया तो वहां के स्थानीय लोगों ने इसका जम कर विरोध कर दिया. जिसके कारण शव को चौकीदार द्वारा वापस सदर अस्पताल लाना पड़ा. चौकीदार ने जब थाना प्रभारी से इस संबंध में बात की तो उन्हें कोतवाली थाना से संपर्क करने को कहा गया. किंतु कोतवाली थाना भी अपना पल्ला झाड़ लिया. नतीजतन दोनों चौकीदारों को देर रात तक शव की पहरेदारी करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन