अलग-अलग मारपीट की घटना में दो घायल
फोटो संख्या : 12 फोटो कैप्सन : मारपीट में घायल युवक प्रतिनिधि , मुंगेरअलग-अलग मारपीट की घटना में शनिवार को दो लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.कोतवाली थाना क्षेत्र के दलहट्टा निवासी यदुनंदन […]
फोटो संख्या : 12 फोटो कैप्सन : मारपीट में घायल युवक प्रतिनिधि , मुंगेरअलग-अलग मारपीट की घटना में शनिवार को दो लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.कोतवाली थाना क्षेत्र के दलहट्टा निवासी यदुनंदन ठाकुर के पुत्र मुंजो कुमार एवं लक्खी ठाकुर बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. जिसमें मुंजो कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल के बयान पर लक्खी ठाकुर, भोला ठाकुर, उमेश ठाकुर एवं विक्की ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुभाष चौक शीतलपुर में मारपीट की घटना हुई. नया टोला दरियापुर निवासी 40 वर्षीय बबलू पासवान सुभाष चौक शीतलपुर तीन बटिया स्थित गैस दुकान गया था. जहां पर एक युवक से कहा सुनी हो गयी और दोनों में मारपीट होने लगा. जिसमें बबलू का सर फट गया. उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










