एसडीजेएम को धमकी देने वाला गिरफ्तार
फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मौसमी सिंह के फोर्ट एरिया स्थित आवास पर परचा चिपकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति जमालपुर जनता मोड़ का अमरेंद्र कुमार निराला बताया जाता है. जिसने […]
फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मौसमी सिंह के फोर्ट एरिया स्थित आवास पर परचा चिपकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति जमालपुर जनता मोड़ का अमरेंद्र कुमार निराला बताया जाता है. जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि अमरेंद्र कुमार निराला का एसडीजेएम मौसमी सिंह के न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है. जिसमें पैरवी के लिए अमरेंद्र लगातार उनके न्यायालय में जाता था. दहेज उत्पीड़न मामले में वह ढ़ाई साल जेल में भी बंद रहा. उसके माता-पिता की मौत भी हो गयी है और उसकी पत्नी व बच्चे छोड़ कर चले गये हैं. अमरेंद्र ने कोर्ट में पैरवी कराने के लिए एसडीजेएम के आवास में परचा चिपकाया और लिफाफा में धमकी भरा खत भी दिया. शुक्रवार को वह फिर एसडीजेएम के आवास पर पैरवी के लिए पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जज का बॉडीगार्ड ने उसे पकड़ कर एएसपी संजय कुमार सिंह को सौंप दिया. पूछताछ के दौरान अमरेंद्र ने कबूल किया कि उसी ने धमकी भरा परचा साटा और खत लिखा. उसकी लेखनी को भी मिलाया गया जो हु-ब-हु मिलता है. वह खत लिखने का भी आदी है. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










