कब्रिस्तान का दीवार गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : शव रख कर सड़क जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर जिला परिषद बस पड़ाव के समीप शुक्रवार को कब्रिस्तान का दीवार अचानक गिरने से एक 65 वर्षीय वृद्ध अंबिका चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. फलत: आक्रोशित ग्रामीणों ने तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर शव रख कर विरोध […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : शव रख कर सड़क जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर जिला परिषद बस पड़ाव के समीप शुक्रवार को कब्रिस्तान का दीवार अचानक गिरने से एक 65 वर्षीय वृद्ध अंबिका चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. फलत: आक्रोशित ग्रामीणों ने तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर शव रख कर विरोध प्रदर्शन किया. घटना की सूचना पाते ही सीओ एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. प्राप्त समाचार के अनुसार जिला परिषद स्थित कब्रिस्तान का दीवार उस समय गिर गया जब अंबिका चौधरी अपने घर के दीवार के समीप गिट्टी चुन रहे थे. इसी क्रम में अंबिका चौधरी दीवार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. साथ ही एक ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया. वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित परिजनों ने तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मुखिया मीरा चौधरी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए 1500 रुपये उपलब्ध कराया. साथ ही सीओ ने कहा कि सरकारी स्तर पर भी मुआवजा उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन