21.80 कारतूस एवं दो पिस्टल बरामद
मुंगेर. मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की शाम विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर जहां 80 कारतूस बरामद किया. वहीं मुफस्सिल थाना के बरदह गांव में छापेमारी कर 2 निर्मित व 4 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद की है. इस संदर्भ में एक युवक को हिरासत में लिया गया है तथा पुलिस उसके निशानदेही पर अन्य स्थानों पर […]
मुंगेर. मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की शाम विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर जहां 80 कारतूस बरामद किया. वहीं मुफस्सिल थाना के बरदह गांव में छापेमारी कर 2 निर्मित व 4 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद की है. इस संदर्भ में एक युवक को हिरासत में लिया गया है तथा पुलिस उसके निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मुफस्सिल, जमालपुर एवं इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 80 कारतूस बरामद की. यह कारतूस एक मोटर साइकिल से बाहर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मोटर साइकिल को बरामद कर लिया. लेकिन मोटर साइकिल सवार युवक भागने में सफल रहा. बाद में इस संदर्भ में एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की और बरदह गांव में छापेमारी कर 2 निर्मित व 4 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद की है. पुलिस इस मामले में हथियार तस्करी के नेटवर्क को तलाशने में लगी है. हालांकि इस बरामदगी के संदर्भ में पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










