22. जमालपुर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांगजमालपुर. समाजवादी नगर इकाई ने बैठक कर नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में जन वितरण प्रणाली की ध्वस्त व्यवस्था की निंदा की है. बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने की. उन्होंने कहा कि डीलर खुले आम राशन एवं किरासन की कालाबाजारी में संलग्न हैं. जिनके […]

विज्ञापन

डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांगजमालपुर. समाजवादी नगर इकाई ने बैठक कर नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में जन वितरण प्रणाली की ध्वस्त व्यवस्था की निंदा की है. बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने की. उन्होंने कहा कि डीलर खुले आम राशन एवं किरासन की कालाबाजारी में संलग्न हैं. जिनके विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिसके विरोध में सपा आंदोलन आरंभ करेगी. मौके पर मनोज क्रांति, पप्पू मंडल, सुबोध तांती, सुशील जालान, दिलीप कुमार पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे.राजद की बैठक आजजमालपुर. राजद जदयू गठबंधन के एमएलसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार को लेकर शुक्रवार को मारवाड़ी धर्मशाला में बैठक की जायेगी. नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बताया कि इस बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव संबोधित करेंगे. ट्रेनों का विलंब से चलना जारी जमालपुर. साहेबगंज लूप लाइन पर गुरुवार को भी अनेकों ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी रहा. डाउन ब्रह्मपुत्र मेल, डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस तथा डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस चार-चार घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. वहीं डाउन फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे तथा अमरनाथ एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन