लड़की के साथ छेड़खानी का मामला पहुंचा थाना

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , मुंगेरशहर के पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी शिव कुमार केशरी की पुत्री के साथ कुछ युवकों ने बुधवार को कोचिंग से आने के क्रम में छेड़खानी की. विरोध करने पर युवकों ने पीडि़त लड़की के पिता एवं माता के साथ मारपीट भी की. घटना से आहत युवती ने पूरबसराय ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , मुंगेरशहर के पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी शिव कुमार केशरी की पुत्री के साथ कुछ युवकों ने बुधवार को कोचिंग से आने के क्रम में छेड़खानी की. विरोध करने पर युवकों ने पीडि़त लड़की के पिता एवं माता के साथ मारपीट भी की. घटना से आहत युवती ने पूरबसराय ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुरबसराय ओपी में दिये आवेदन में युवती ने कहा कि बुधवार की सुबह 9:30 बजे वह कोचिंग से घर लौट रही थी. रास्ते में सोहेल और सलमान ने छेड़खानी प्रारंभ कर दी. दोनों युवक उसके घर के बगल के रहने वाले हैं. जबरदस्ती जब दोनों युवक खींच कर ले जाने लगा तो मैं किसी तरह वहां से भागी. दोनों लड़के मेरे घर तक पहुंच गया. जिस पर मेरे पिता ने उसका विरोध किया. बाद में दोनों 15-20 लोगों के साथ मेरे मेडिकल दुकान पर आकर मेरे पिताजी के साथ मारपीट की. मैं और मेरी मां जब बचाने आये तो उनलोगों ने मुझे और मां को भी मारा-पीटा. दुकान से नकद राशि भी लूट लिया और रंगदारी में 50 हजार रुपये की मांग की. पुरबसराय ओपी प्रभारी कुमार सन्नी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन