बैखोफ अपराधियों ने की बरियारपुर तीनबटिया पर फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , बरियारपुर बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की देर रात बरियारपुर तीन बटिया पर पुलिस के सामने ही फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया. जब पुलिस ने मोरचा संभाला तो अपराधी पडि़या गांव की ओर भाग निकला. इधर गोलीबारी की घटना के बाद बाजार में व्यवसायियों के बीच एक बार फिर दहशत व्याप्त हो गया है. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , बरियारपुर बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की देर रात बरियारपुर तीन बटिया पर पुलिस के सामने ही फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया. जब पुलिस ने मोरचा संभाला तो अपराधी पडि़या गांव की ओर भाग निकला. इधर गोलीबारी की घटना के बाद बाजार में व्यवसायियों के बीच एक बार फिर दहशत व्याप्त हो गया है. प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार की रात चार-पांच की संख्या में अपराधी राष्ट्रीय उच्च पथ 80 स्थित तीन बटिया चौक पहंुचे. जहां पहले से पुलिस बल भी तैनात था. शराब के नशे में धुत अपराधियों ने पहले हो-हल्ला प्रारंभ कर दिया. जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो अपराधी पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया. जब तक पुलिस मोरचा संभालती तब तक अपराधी फायरिं ग करते हुए स्टेशन की ओर भाग निकला. फायरिंग के बाद बाजार में व्यवसायियों में दहशत व्याप्त हो गया है. कहा जा रहा है कि अपराधी एक बार फिर बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने के लिए दहशत फैला रहा है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों ने तीन बटिया पर फायरिंग की. जब पुलिस ने खदेड़ा तो वे लोग भाग गये. शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन