पंचायत सचिव के गायब रहने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , धरहरा धरहरा प्रखंड में पंचायत सेवकों का घोर अभाव है. जिसके कारण एक-एक पंचायत सेवक को कई-कई पंचायतों का प्रभार सौंप दिया गया है. महीनों-महीनों पंचायत सेवक पंचायत में दर्शन नहीं देते है. जिसके कारण ग्रामीणों की समस्या काफी बढ़ गयी है. प्राप्त समाचार के अनुसार सारोबाग पंचायत के पंचायत सेवक रामविलास रजक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , धरहरा धरहरा प्रखंड में पंचायत सेवकों का घोर अभाव है. जिसके कारण एक-एक पंचायत सेवक को कई-कई पंचायतों का प्रभार सौंप दिया गया है. महीनों-महीनों पंचायत सेवक पंचायत में दर्शन नहीं देते है. जिसके कारण ग्रामीणों की समस्या काफी बढ़ गयी है. प्राप्त समाचार के अनुसार सारोबाग पंचायत के पंचायत सेवक रामविलास रजक कई महीनों से पंचायत नहीं आये हैं. मसोमात फूलो देवी, कविता देवी, मुन्ना यादव, संतोष मांझी, रतन चौधरी, सुबोध तांती ने बताया कि पंचायत सचिव के नहीं आने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के लाभ से लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है. लाभुकों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से भी की. बावजूद पंचायत सचिव एक माह से पंचायत नहीं आ रहे हैं.कई पंचायतों का है प्रभार पंचायत सचिव रामविलास रजक को सारोबाग के अलावे बंगलवा, माताडीह पंचायत का भी कार्य भार भी देखना पड़ रहा है. लेकिन उनके नहीं आने से इन पंचायतों में जहां विकास कार्य ठप है वहीं आम जनता की परेशानी काफी बढ़ गयी है.कहती हैं मुखिया मुखिया बेबी देवी ने बताया कि पंचायत सचिव के मोबाइल पर संपर्क करते हैं तो वे कुछ भी जवाब नहीं देते हैं. जिसके कारण इस पंचायत के लाभुकों को काफी परेशानी हो रही है. कहते हैं बीडीओ बीडीओ सुजीत कुमार राउत से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव राम विलास राजक गंभीर बीमारी से पीडि़त है. जिसके कारण वे नहीं आ रहे हैं. परेशानी बढ़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन