30 घंटे विलंब से चली लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस
प्रतिनिधि , जमालपुररविवार को भी विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं हो पाया. कई ट्रेन अपने निर्धारित दिन के बजाय दूसरे दिन पहुंची. 15647 डाउन लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीस घंटे विलंब से चल रही थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का समय शनिवार की संध्या 17:12 […]
प्रतिनिधि , जमालपुररविवार को भी विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं हो पाया. कई ट्रेन अपने निर्धारित दिन के बजाय दूसरे दिन पहुंची. 15647 डाउन लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीस घंटे विलंब से चल रही थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का समय शनिवार की संध्या 17:12 बजे था. इसी प्रकार 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार की संध्या 18:15 बजे के बजाय दस घंटे विलंब से चल कर रविवार की प्रात: चार बजे जमालपुर पहुंची. रविवार को भी यहां आनेवाली ब्रह्मपुत्र मेल भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे विलंब से चलने की जानकारी दी गयी. डाउन फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग छह घंटे विलंब से चली. जबकि डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 13409 मालदह जमालपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे विलंब से चल कर यहां पहुंची.यात्रियों ने बताया कष्टप्रद जमालपुर . पूर्व रेलवे के मालदह डिवीजन की लंबी दूरी की ट्रेनों के सही समय पर संचालन को लेकर भारतीय रेल संजीदा नहीं है. इसी का परिणाम है कि इस रेल डिवीजन के साहेबगंज लूप लाइन पर लंबी दूरी की ट्रेन 30 घंटे से अधिक चल कर जमालपुर पहुंच रही है. रविवार को जमालपुर के कई रेलयात्रियों ने ऐसी शिकायत की. पटना जा रहे संजीव कुमार, लखनऊ जा रहे जनार्दन प्रसाद फिटकिरीवाला तथा मुगलसराय जा रहे सौरव कुमार दंपति ने बताया कि इस रेलखंड पर ट्रेन यात्रा करना कष्टप्रद बन कर रह गया है. आरक्षित टिकट लेने के बाद भी मेल की ट्रेनों को पकड़ यात्रा करना संभव नहीं हो पाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










