आइआइटियन बनना चाहता है साकेत
बिहार टॉपर बनने पर मां-बाप के खुशी का ठिकाना नहीं फोटो संख्या : 16, 16ए फोटो कैप्सन : माता-पिता व छात्र साकेत कुमार प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में बिहार टॉपर मुंगेर जिले के टेटिया गांव निवासी साकेत कुमार आइआइटियन बनना चाहता है. वह वर्तमान में पटना में रह […]
बिहार टॉपर बनने पर मां-बाप के खुशी का ठिकाना नहीं फोटो संख्या : 16, 16ए फोटो कैप्सन : माता-पिता व छात्र साकेत कुमार प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में बिहार टॉपर मुंगेर जिले के टेटिया गांव निवासी साकेत कुमार आइआइटियन बनना चाहता है. वह वर्तमान में पटना में रह कर फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं मैथ का कोचिंग कर रहा है. साकेत के बिहार टॉपर बनने से उसके पिता देव कुमार सिंह व मां संध्या देवी फूले नहीं समा रही. जमुई जिले के सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय के छात्र साकेत कुमार बिहार टॉपर के 31 के सूची में शामिल है. वह 2010 में दसवीं कक्षा में इस विद्यालय में प्रवेश किया था और 2015 के माध्यमिक परीक्षा में उसने बिहार टॉपर का खिताब प्राप्त किया. साकेत के पिता देव कुमार सिंह टेटियाबंबर प्रखंड के मध्य विद्यालय कठनी में शिक्षक हैं. जबकि मां गृहिणी है. साकेत अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है. उसकी एक बहन शालू कुमारी पटना में एवं भाई सचिन कुमार केएम एकेडमी खड़गपुर में पढ़ाई कर रहा है. साकेत के पिता देव कुमार सिंह ने बताया कि साकेत बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रहा है और हर परीक्षा में उसका परफोरमेंस बेहतर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










