पेयजल के लिए परेशान हैं आमजन, नहीं है कोई विकल्प
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से किया प्याऊ निर्माण की मांग प्रतिनिधि, मुंगेर सदर तपती गरमी में पानी लोगों को राहत देने का काम करती है. किंतु ऐसे मौसम में यदि लोगों को पानी न मिले तो हालात को भलीभांति समझा जा सकता है. कुछ ऐसी ही स्थिति सदर प्रखंड के नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप […]
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से किया प्याऊ निर्माण की मांग प्रतिनिधि, मुंगेर सदर तपती गरमी में पानी लोगों को राहत देने का काम करती है. किंतु ऐसे मौसम में यदि लोगों को पानी न मिले तो हालात को भलीभांति समझा जा सकता है. कुछ ऐसी ही स्थिति सदर प्रखंड के नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप की है. जहां पेयजल के लिए आमजन खासे परेशान हैं. नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप वर्तमान समय में पेयजल की कोई सुविधा नहीं है. जिसके कारण जेठ की चिलचिलाती धूप में आवागमन करने वाले यात्रियों एवं आम जनों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल यह है कि पेयजल के तलाश में लोगों के हलक सूख रहे हैं. नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना- जाना होता है. गरमी से परेशान यात्रियों को यदि अपनी प्यास बुझाने की जरूरत पड़ जाती है तो वह पीने के लिए पानी ढ़ूंढ़ते रह जाते हैं. किंतु उसे पानी नहीं मिलता. अंतत: उन्हें अपने घर जा कर ही प्यास बुझानी पड़ती है. इतना ही नहीं आस-पास जो चाय व नाश्ते की दुकान है उन्हें भी दुकान चलाने के लिए काफी दूर से पानी ढो कर लाना पड़ता है. इस कारण से दुकानदार बिना कुछ खरीदे किसी को पानी नहीं पीने देते हैं. स्थानीय ग्रामीण नारद मंडल, बासुकी चौधरी, सिपाही मंडल, मो. इकबाल, जवाहर मंडल सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप अविलंब एक प्याऊ का निर्माण कराया जाय. जिससे राहगीरों एवं आम जनों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










