10.मुंगेर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

प्रत्याशियों का हो नार्कों टेस्ट मुंगेर : जनाधिकार मोरचा के अध्यक्ष संजय केशरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक पत्र भेज कर बिहार विधानसभा के तमाम प्रत्याशियों के ब्रेन मेपिंग नार्कों टेस्ट करा कर मतदाताओं के बीच सार्वजनिक करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है. इसलिए निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी […]

विज्ञापन

प्रत्याशियों का हो नार्कों टेस्ट मुंगेर : जनाधिकार मोरचा के अध्यक्ष संजय केशरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक पत्र भेज कर बिहार विधानसभा के तमाम प्रत्याशियों के ब्रेन मेपिंग नार्कों टेस्ट करा कर मतदाताओं के बीच सार्वजनिक करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है. इसलिए निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी है. इसके लिए दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशियों का नार्को टेस्ट करा कर उसका रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाय. ताकि चुनाव में अच्छे लोग जीत कर आये और देश की लोकतंत्र की रक्षा कर सके. ——————–रेल पुल में बाधा उत्पन्न करने की साजिश मुंगेर : राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव एवं मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार राजा ने कहा कि जब तक रेल सह सड़क पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है. ऐसी स्थिति में आंशिक रुप से रेल सेवा चालू करना और राजनीतिक लाभ के लिए हड़बड़ी में निर्णय लेना निर्माणाधीन रेल सह सड़क पुल में बाधा उत्पन्न करने की साजिश है. क्योंकि बिना कार्य पूरा किये ही उद्घाटन होने से निर्माण कार्य अवरुद्ध हो सकता है. ———————–ब्रजेश बने युवा लोजपा के जिला महासचिव मुंगेर : युवा नेता ब्रजेश कुमार सिंह को युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने जिला महासचिव मनोनीत किया है. उन्होंने आशा व्यक्त किया कि ब्रजेश के महासचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी. अपने मनोनयन पर ब्रजेश ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य है. पद मायने नहीं रखता है. काम सबसे बड़ा होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन