सेवानिृत्त कर्मचारियों का अनशन पांचवें दिन भी जारी
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मी प्रतिनिधि, मुंगेर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों का आमरण अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. जिसके कारण अनशनकारियों की हालत लगातार बिगड़ते जा रही है. अनशनकारी अब भी अपने मांगों को लेकर डटे हुए हैं. शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने अनशनकारियों से […]
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मी प्रतिनिधि, मुंगेर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों का आमरण अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. जिसके कारण अनशनकारियों की हालत लगातार बिगड़ते जा रही है. अनशनकारी अब भी अपने मांगों को लेकर डटे हुए हैं. शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने अनशनकारियों से वार्ता की पहल की थी. किंतु वार्ता विफल साबित हुई. अनशनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. रविवार को जब अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी, तो सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा सबों का स्वास्थ्य जांच किया गया. किंतु रविवार को एक भी पदाधिकारी अनशनकारियों की सुधि लेने नहीं पहुंचे. सेवानिवृत्त कर्मी दुलारी देवी, रजिया देवी, शोभा देवी, अनुराधा देवी, सोची मंडल, राम भज्जो राम, मोहन मल्लिक, देवन ठाकुर सहित अन्य ने बताया कि बार- बार उन्हें झूठा आश्वासन देकर झांसा दिया जाता रहा है. किंतु इस बार वे लोग तब तक अनशन पर रहेंगे, जब तक उनकी सारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










