घर में किया गया पूजा भी कहलाता है यज्ञ : श्रीकांत शास्त्री

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि, बरियारपुर श्रीकांत शास्त्री महाराज ने कहा कि घर में जो हम पूजा करते है वह भी यज्ञ ही कहलाता है. बेटी की शादी भी यज्ञ कहलाता है. लेकिन शास्त्र में लिखा है कि सच में यज्ञ तीन प्रकार के होते हैं. पहला देव यज्ञ, […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि, बरियारपुर श्रीकांत शास्त्री महाराज ने कहा कि घर में जो हम पूजा करते है वह भी यज्ञ ही कहलाता है. बेटी की शादी भी यज्ञ कहलाता है. लेकिन शास्त्र में लिखा है कि सच में यज्ञ तीन प्रकार के होते हैं. पहला देव यज्ञ, दूसरा भूत यज्ञ एवं तीसरा प्रकृति यज्ञ. तीनों का मूल अर्थ होता है मानव जीवन का कल्याण. ये बातें उन्होंने ईटहरी में चल रहे 11 दिवसीय प्रवचन के पांचवें दिन कही. उन्होंने कहा कि आज के समय में श्रीराम की कथा की उपयोगिता अपनी अहम भूमिका रखती है. आज के समय में बेहतर समाज निर्माण के लिए श्रीराम के आदर्शों को अपनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भरत का त्याग और हनुमान की सेवा प्राप्त कर समाज में त्याग और सेवा का प्रभाव संभव है. राम कथा के सभी पात्रों के अलग-अलग गुण अनुमरणीय और श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए जरूरी है. मौके पर उमाशंकर सिंह, पूजा कुमारी, लवली कुमारी, सीमा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी. भुवनेश्वर शिवलिंग का हुआ रुद्राभिषेकबरियारपुर. ईटहरी पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ के पांचवें दिन मंदिर में भुवनेश्वर के शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया. पंचांग पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. यज्ञ मंडप पूजन, स्तंभ व बेदी पूजन किया गया. पंडित रविंद्र पांडेय के सानिध्य में मंत्रोचार पंडित रंजन पांडे व मुकेश पांडेय द्वारा रुद्राभिषेक किया गया. अयोध्या से आये सकलदेव पांडेय, राम बिहारी, रश्मिरंजन नारायण, कार्यानंद निराला, सुनील पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन