अवैध संबंध ने ली शैलेंद्र की जान
हवेली खड़गपुर: धपरी के युवा व्यवसायी शैलेंद्र सिंह की हत्या एक आदिवासी महिला से अवैध संबंध के कारण हुई है. इस मामले में पुलिस ने हत्यारे की शिनाख्त कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने हत्या के बाद घटनास्थल का दौरा […]
पड़ोस के ही आदिवासी बाहुल्य गांव घोड़ाखुर की एक आदिवासी विवाहित महिला मीणा देवी से उसका अवैध संबंध हो गया था. मीणा देवी की शादी जमुई जिले के बरहट में बाबूलाल बसेरा के साथ हुई थी और उसे तीन बच्चे भी हैं. किंतु शैलेंद्र से अवैध संबंध के कारण मीणा देवी ने अपने पति व ससुराल को छोड़ दिया. वह पिछले पांच वर्षो से शैलेंद्र सिंह के साथ ही संबंध बनाये हुए थी. जिसका स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध भी किया जाता था. हाल ही में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव के एक युवक से भी उसका संबंध हो गया और घोड़ाखुर गांव में आदिवासी लोगों ने उस युवक से मीणा देवी को शादी करने की भी इजाजत दे दी. वह युवक भी मीणा के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










