मतदान केंद्रों पर आज लगेंगे विशेष शिविर, 38 अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ व सीओ के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक प्रतिनिधि, मुंगेर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. जहां मतदाता अपना नाम जोड़ने, हटाने एवं अशुद्ध नाम को शुद्ध करने के लिए संबंधित फार्म भर कर बीएलओ को देंगे. इस शिविर को लेकर जिले भर में 38 […]

विज्ञापन

बीडीओ व सीओ के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक प्रतिनिधि, मुंगेर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. जहां मतदाता अपना नाम जोड़ने, हटाने एवं अशुद्ध नाम को शुद्ध करने के लिए संबंधित फार्म भर कर बीएलओ को देंगे. इस शिविर को लेकर जिले भर में 38 वरीय पदाधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया गया है. शनिवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शिविर के मद्देनजर जिले के सभी अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की. रविवार को लगने वाले विशेष शिविर के लिए सीओ व बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि सभी बूथ लेवल ऑफिसर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे. वे अपने साथ नाम हटाने, जोड़ने व शुद्धि के फार्म 6, 7 एवं 8 भी रखेंगे. जहां कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट से अपने नाम को देख कर आवश्यकतानुसार फार्म भरेंगे. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर के लिए जहां अलग-अलग नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. वहीं कुल 38 पदाधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. ये अधिकारी मतदान केंद्रों पर जाकर वहां का भौतिक सत्यापन करेंगे. मतदान केंद्रों में भवन की स्थिति, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था का जायजा लेंगे. मतदान केंद्रों पर इन अधिकारियों द्वारा फोटोग्राफी भी करायी जायेगी. जिसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर बीएलओ की सहायता के लिए विकास मित्र एवं शिक्षा मित्र भी तैनात रहेंगे. साथ ही संबंधित प्रखंड के सीओ व बीडीओ आधे-आधे मतदान केंद्रों का खुद जायजा लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन