श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : कलश शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सह रासलीला का आयोजन शनिवार को पूरे भक्तिभाव के साथ आरंभ हुआ. यज्ञ शुभारंभ के पूर्व ठाकुरबाड़ी परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें 501 […]
फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : कलश शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सह रासलीला का आयोजन शनिवार को पूरे भक्तिभाव के साथ आरंभ हुआ. यज्ञ शुभारंभ के पूर्व ठाकुरबाड़ी परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें 501 कुंवारी कन्याओं व पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर नगर का भ्रमण किया. गाजे-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य कलश शोभायात्रा नगर के बड़ी दुर्गा स्थान, विषहरी स्थान, पुरानी चौक, मारवाड़ी, कंटिया बाजार, पश्चिम आजिमगंज के रास्ते आंबेडकर चौक होते हुए पुन: यज्ञ स्थल ठाकुरबाड़ी पहुंच कर समाप्त हुई. चिलचिलाती धूप व गरमी को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह ठंडे शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. इससे पूर्व शोभायात्रा की शुरुआत थानाध्यक्ष राजेश शरण ने नारियल फोड़ कर किया. इस मौके पर पंडित सियाराम पाठक, रवींद्र यादव, पंकज यादव, मनोज कुमार सिंह, मधुकर झा, मनोज रघु, शिबू दा, रजनीश झा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










