कई ट्रेनें चल रही हैं अनिश्चित विलंब से

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : स्टेशन परिसर में परेशान यात्री प्रतिनिधि, जमालपुर मालदह रेलखंड के किऊल-साहेबगंज रेलखंड पर कई ट्रेनें अनिश्चित विलंब से चल रही है. इसके कारण रेलयात्रियों को अपनी यात्रा आरंभ करने तथा आगे भी जारी रखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम से आने वाली ट्रेन अशिक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : स्टेशन परिसर में परेशान यात्री प्रतिनिधि, जमालपुर मालदह रेलखंड के किऊल-साहेबगंज रेलखंड पर कई ट्रेनें अनिश्चित विलंब से चल रही है. इसके कारण रेलयात्रियों को अपनी यात्रा आरंभ करने तथा आगे भी जारी रखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम से आने वाली ट्रेन अशिक प्रभावित है. आलम यह है कि शुक्रवार की ट्रेन शनिवार को पहुंची. समर स्पेशल 03428 डाउन हरिद्वार मालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शुक्रवार की दोपहर 14:00 बजे के बजाय शनिवार की प्रात: 04:00 बजे जमालपुर पहुंची. 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस भी शुक्रवार की रात्रि 00:55 के बजाये प्रात: 06:11 बजे आई. इसके साथ ही 22406 डाउन आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 14 विलंब से चलने की सूचना दी गई. इस ट्रेन का निर्धारित समय यहां प्रात: 09:14 बजे है. वहीं 22405 अप ट्रेन को इसके कारण रिशिडयूल किया गया. इसी प्रकार डाउन ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से 4 घंटे, डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे तथा नई दिल्ली मालदह न्यू फरक्का एक्सप्रेस 4 घंटे एवं लोकममान्य तिलक भागलपुर एक्सपगेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से चली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन