निगम कर्मियों के आमरण अनशन पर करें विचार
प्रतिनिधि, जमालपुर दलित सेना ने मुंगेर नगर निगम के अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के आमरण अनशन को समर्थन दिया है. शुक्रवार को सदर बाजार फांड़ी के निकट दलित सेना की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता लोक जन शक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की. बैठक में मुंगेर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों के आमरण अनशन […]
प्रतिनिधि, जमालपुर दलित सेना ने मुंगेर नगर निगम के अवकाशप्राप्त कर्मचारियों के आमरण अनशन को समर्थन दिया है. शुक्रवार को सदर बाजार फांड़ी के निकट दलित सेना की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता लोक जन शक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की. बैठक में मुंगेर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों के आमरण अनशन पर सरकार से त्वरित कार्रवाई कर अनशन तोड़वाने की मांग की गई. मुख्य अतिथि सेना के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि अवकाश ग्रहण करने के बाद राज्य सरकार के नियमानुसार कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्यूटी तथा अन्य राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. इसके कारण अत्यंत ही निचले पायदान पर रहने वाले गरीब तथा दलित परिवार के लोगों को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है. उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि दलित परिवार के बुजुर्गों के अनशन को समाप्त कराने के लिए अविलंब पहल की जाये. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद कृष्णानंद राउत तथा राजीव कुमार राउत सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










