वक्फ बोर्ड के संपत्तियों की सूची भेजने का निर्णय
मुंगेर. जिला औकाफ समिति की एक बैठक शुक्रवार को अपर समाहर्ता कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला बुखारी ने की. बैठक में वक्फ की उन्नतियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई. समिति पूरे मुंगेर में फैले हुए वक्फ संपत्तियों इमामबारा, दरगाह, कब्रिस्तान और उन मसजिदों की निगरानी करती है जो […]
मुंगेर. जिला औकाफ समिति की एक बैठक शुक्रवार को अपर समाहर्ता कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला बुखारी ने की. बैठक में वक्फ की उन्नतियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई. समिति पूरे मुंगेर में फैले हुए वक्फ संपत्तियों इमामबारा, दरगाह, कब्रिस्तान और उन मसजिदों की निगरानी करती है जो बिहार राज्य सून्नी वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड है. कुछ ऐसी वक्फ की संपत्तियां है जो अब तक रजिर्स्टड नहीं हो पायी है. लेकिन पूर्ण रुप से वो दान की हुई संपत्ति है. ऐसी संपत्तियों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया. समिति के सचिव प्रो. जावेद अख्तर आजाद ने बताया कि मुंगेर शहरी क्षेत्र में जो संपत्ति असुरक्षित है उसकी सुरक्षा के लिए सख्त कदम प्रशासन द्वारा उठाया जाय. एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा ने आश्वासन दिया कि जो भी ऐसी संपत्ति होगी. प्रशासन उसकी सुरक्षा करेंगी. मौके पर मो. नमीक, मो. लइक अहमद, मो. फैय्याज, मो. नजमूल होदा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










