21.असरगंज की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

अभियुक्त गिरफ्तार असरगंज : बांका जिले के बौसी थाना एवं असरगंज पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर चौरगांव से कुंदन यादव को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ बौसी थाना में कांड संख्या 173/13 दर्ज है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में कुंदन यादव पर बोसी थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या […]

विज्ञापन

अभियुक्त गिरफ्तार असरगंज : बांका जिले के बौसी थाना एवं असरगंज पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर चौरगांव से कुंदन यादव को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ बौसी थाना में कांड संख्या 173/13 दर्ज है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में कुंदन यादव पर बोसी थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या कर चावल लूटने का आरोप है. ————————-वार्ड सदस्य के निधन पर शोक असरगंज : असरगंज पंचायत के पंचायत भवन में वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता मुखिया दिलीप रंजन ने की. उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर उप मुखिया सोनम देवी, पंचायत सचिव सुरेश यादव, वार्ड सदस्य योगेंद्र पासवान, वीणा देवी मुख्य रुप से मौजूद थी. ———————–भाग रहा जल स्तर असरगंज : बढ़ती गरमी के साथ ही जल स्तर तेजी से भागता जा रहा है. क्षेत्र में चापाकल जहां पानी उगलना बंद कर रहा है. वहीं कुंआ सूखने के कगार पर पहुंच गया है. जिससे यहां पानी की समस्या गहराता जा रहा है. युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने जिलाधिकारी से पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन