सेवानिवृत्त कर्मी का आमरण अनशन जारी
मुंगेर. नगर निगम के 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कर्मचारियों का कहना है कि न तो पेंशन भुगतान किया जा रहा है और न ही अनुकंपा पर बहाली ही ली जा रही है. जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेगी तब तक अनशन जारी रहेगा. इधर […]
मुंगेर. नगर निगम के 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कर्मचारियों का कहना है कि न तो पेंशन भुगतान किया जा रहा है और न ही अनुकंपा पर बहाली ही ली जा रही है. जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेगी तब तक अनशन जारी रहेगा. इधर आम आदमी पार्टी के संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन से अनशन समाप्त कराने का अनुरोध किया है. साथ ही जवान किसान मोरचा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य संगठन मंत्री रणविजय नारायण गुप्त बबलू ने प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन देकर सेवानिवृत्त कर्मियों के अनशन को समाप्त कराने की दिशा में पहले करने का अनुरोध किया है. निगम प्रशासन पर कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मी अपने मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. लेकिन उनके समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा. अनशनकारी ब्रह्मदेव मंडल, देवन ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सोती मंडल का कहना है कि 11 माह के बकाये वेतन का भुगतान, अंतर वेतन, अनुकंपा पर बहाली, वेतन से काटी गयी राशि को सूद समेत वापस किया जाना है. अनशन करने वालों में रामभज्जु राउत, मोहन राउत, मोहन मल्लिक, दुलारी देवी, शोभा देवी, रजिया देवी, अनुराधा देवी, भागो देवी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










