शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बासा सहित मवेशी जले

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : धू-धू कर जलता बासा प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैरूमंडल टोला में शुक्रवार की दोपहर विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसमें सियालाल मंडल के बने बासा एवं मवेशी जल गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. बताया जाता है कि विद्युत […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : धू-धू कर जलता बासा प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैरूमंडल टोला में शुक्रवार की दोपहर विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसमें सियालाल मंडल के बने बासा एवं मवेशी जल गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. बताया जाता है कि विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण सियालाल मंडल के बासा में आग पकड़ ली. देखते ही देखते घर जल कर राख हो गया. वहीं बंधे मवेशी भी झुलस कर घायल हो गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सियाराम का सब कुछ आग में स्वाहा हो चुका था. ग्रामीणों के सहयोग से विद्युत सप्लाई को बंद किया गया और आसपास के घर को जलने से बचाया गया. अगलगी की घटना में लगभग 20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. सियाराम का आशियाना उजड़ गया और वे खुले आसमान के नीचे आ गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन