समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते सपाई. प्रतिनिधि, जमालपुरपेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि, महंगाई तथा चीन एवं मंगोलिया में दिये गये बयान के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. जुबली वेल चौक पर नगर तथा प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम […]
फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते सपाई. प्रतिनिधि, जमालपुरपेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि, महंगाई तथा चीन एवं मंगोलिया में दिये गये बयान के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. जुबली वेल चौक पर नगर तथा प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं प्रखंड अध्यक्ष रामानंद यादव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिलाध्यक्ष पप्पू यादव उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 महीने में 19 विभिन्न देशों का यात्रा कर आम जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करने वाले प्रधानमंत्री भारतीय से एनआरआइ हो गये हैं. तभी तो चीन और मंगोलिया में भारतीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई, घुसपैठ तथा प्राकृतिक आपदा से त्रस्त है एवं प्रधानमंत्री लोगों को सब्जबाग दिखा रहे हैं. जिला सचिव अमर शक्ति और मोहन पंडित ने कहा कि सरहद पर प्रतिदिन उपद्रव जारी है तथा कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहराया जा रहा है. भारतीय एकता व अखंडता खतरे में है तथा प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर हैं. इससे पहले कार्यकर्ता मारवाड़ी धर्मशाला से नारेबाजी करते हुए जुबली वेल पहुंचे. वे नारे लगा रहे थे पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ तथा जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग बंद करो. मौके पर डॉ सुधीर गुप्ता, नवल किशोर यादव, पप्पू मंडल, सुशील जालान, विष्णु शर्मा, दिलीप कुमार, मनोज क्रांति, सुनील अग्रवाल तथा जीतेंद्र प्रसाद मोती मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










