बिहार: एंबुलेंस से कुचल कर 2 की मौत, 7 घायल

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में बीती देर रात एक निजी एंबुलेंस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दीवार को तोड़ते हुए सड़क के किनारे एक घर में प्रवेश कर गया. हादसे में एक महादलित परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये. हादसे के […]
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में बीती देर रात एक निजी एंबुलेंस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दीवार को तोड़ते हुए सड़क के किनारे एक घर में प्रवेश कर गया. हादसे में एक महादलित परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये. हादसे के बाद से ही एंबुलेंस का चालक फरार है.
मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत पुरबसराय मुहल्ले में घटित इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बरुण कुमार सिन्हा ने आज बताया कि मृतकों में झुनिया देवी (22) और उसका पुत्र फुपचन मांझी (5) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जबकि, घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




