ससुर ने पतोहू से किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

धरहरा: धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड ओपी क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह गांव में एक ससुर ने अपने ही पतोहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिससे गांव के लोगों में आक्रोश है. मालूम हो कि जसीडीह गांव के विजय मंडल ने पतोहू के साथ घर में ही मुंह काला किया. इस संदर्भ में पुलिस ने […]

विज्ञापन
धरहरा: धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड ओपी क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह गांव में एक ससुर ने अपने ही पतोहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिससे गांव के लोगों में आक्रोश है.

मालूम हो कि जसीडीह गांव के विजय मंडल ने पतोहू के साथ घर में ही मुंह काला किया. इस संदर्भ में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी ससुर विजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि विजय मंडल का पुत्र राहुल कुमार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था.

दोपहर 1:30 बजे जब वह घर लौटा तो उसके पिता उसकी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहे थे. राहुल ने हो-हल्ला करते हुए अपने पिता को पकड़ लिया और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संदर्भ में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन