जमालपुर नाइट राइडर की टीम 12 रनों से विजयी

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 24 फोटो कैप्सन : विजयी नाइट राइडर की टीम प्रतिनिधि, जमालपुर जमालपुर नाइट राइडर की टीम ने बुधवार को केशोपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग में खेले गये एक रोमांचक मैच में केशोपुर सुपर किंग को 12 रनों से पराजित कर दिया. विजेता टीम के रोहित कुमार को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 24 फोटो कैप्सन : विजयी नाइट राइडर की टीम प्रतिनिधि, जमालपुर जमालपुर नाइट राइडर की टीम ने बुधवार को केशोपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग में खेले गये एक रोमांचक मैच में केशोपुर सुपर किंग को 12 रनों से पराजित कर दिया. विजेता टीम के रोहित कुमार को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. टॉस जीत कर केशोपुर सुपर किंग के कप्तान को पहले क्षेत्ररक्षण करना महंगा पड़ा. नाइट राइडर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट गंवा कर 63 रनों का स्कोर बना डाला. रोहित ने 12 गेंदों में सबसे अधिक 13 रन बनाये. सुपर किंग की ओर से रॉकी ने 3 ओवर में 17 रन देकर तीन खिलाडि़यों को आउट किया. जवाब में खेलने उतरी केशोपुर सुपर किंग की बल्लेबाजी ताश के पत्ते की तरह ढह गई. उसके बाद खिलाड़ी आउट होते चले गये और मात्र 8.5 ओवर में ही पूरी टीम 51 रन पर ढेर हो गई. निक्कू ने 5 गेंद पर 7 रन बनाया. नाइट राइडर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 3 ओवर में 13 रन दे कर तीन विकेट चटकाये. उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया. अंपायर की भूमिका नीतीश तथा दीपक ने निभायी. जबकि स्कोरर धर्मवीर तथा उद्घोषक बंटी और राजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन