24 मई को सभी बीएलओ रहेंगे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर. आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची को अद्यतन बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसी कड़ी में प्रखंड कार्यालय जमालपुर में बुधवार को बीएलओ की आवश्यक बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने की. उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड […]

विज्ञापन

जमालपुर. आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची को अद्यतन बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसी कड़ी में प्रखंड कार्यालय जमालपुर में बुधवार को बीएलओ की आवश्यक बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने की. उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा. इसके तहत सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रहने को कहा गया है. सभी बीएलओ को मतदाता सूची में नया मतदाता का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में गड़बड़ी वाले नामों में सुधार तथा सूची से नामों के विलोपन के विहित प्रपत्र भी उपलब्ध करा दिये गये हैं. आदेश दिया गया है कि सभी बीएलओ अपने केंद्र पर प्रात: 10 बजे से संध्या 5 बजे तक आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे. विशेष शिविर की सफलता को लेकर प्रखंड के सभी 127 मतदान केंद्रों के लिए 13 पर्यवेक्षकों को लगाया जायेगा. मतदाताओं से भी अपील की कि जो भी इस शिविर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 24 मई को अवश्य दे दें. बीएलओ ने कहा कि पूर्व में सुधार के लिए दिये गये आवेदनों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है. परंतु अब तक उन्हें भी इपिक नहीं मिल पाया है. मौके पर बीपीआरओ अरविंद कुमार गौतम मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन