शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से दर्जनों बीमार
बरियारपुर. बरियारपुर बाजार में एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने से बराती व शराती पार्टी के दर्जनों लोग बीमार हो गये. सभी को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भरती कराया गया है. जहां सभी का इलाज किया गया. सभी खतरे से बाहर बताये जाते हैं. प्राप्त समाचार के अनुसार बरियारपुर बाजार […]
बरियारपुर. बरियारपुर बाजार में एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने से बराती व शराती पार्टी के दर्जनों लोग बीमार हो गये. सभी को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भरती कराया गया है. जहां सभी का इलाज किया गया. सभी खतरे से बाहर बताये जाते हैं. प्राप्त समाचार के अनुसार बरियारपुर बाजार निवासी राजेश कुमार गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार की शादी जमुई से आये लकड़ी पक्षों के साथ विवाह भवन बरियारपुर में हो रहा था. दोनों पक्षों के लोगों के लिए उक्त भवन में ही खाने की व्यवस्था की गयी थी. सबों ने हंसी खुशी एक दूसरे के साथ खाना भी खाया. खाना खाने के कुछ देर बाद ही एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से शशिभूषण पासवान, कुमारी प्रवीण, अंश कुमार, निशा भारती, संगीता कुमारी, अक्षत राज सहित दर्जनों लोग बीमार हो गये. सभी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया. चिकित्सक ने बताया कि खाना किसी कारणवश विषाक्त हो गया. जिससे फूड प्वॉइजिंग हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










