रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 13,14,15 फोटो कैप्सन : मारपीट में घायल प्रतिनिधि, मुंगेर सफियाबाद ओपी क्षेत्र के शिवरामपुर फरदा गांव में बुधवार को रास्ता विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त समाचार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13,14,15 फोटो कैप्सन : मारपीट में घायल प्रतिनिधि, मुंगेर सफियाबाद ओपी क्षेत्र के शिवरामपुर फरदा गांव में बुधवार को रास्ता विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त समाचार के अनुसार शिवरामपुर गांव निवासी 50 वर्षीय शिव शंकर मिश्रा अपने मवेशियों को लेकर गांव के ही रास्ते से गुजर रहा था. उन्होंने बताया कि गांव के ही राम ज्ञान कुंवर व उनके सहयोगियों ने उसे रास्ते से गुजरने पर मना किया. जिसका शिव शंकर ने विरोध किया. इसी बात को लेकर राम ज्ञान व उनके सहयोगियों ने उन्हें पीटना आरंभ कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे शिव शंकर के पुत्र मनीष कुमार व भतीजा शिवजी मिश्रा की भी उनलोगों ने जम कर पिटाई कर दी. जिसके कारण तीनों का सिर फट गया. मारपीट के मामले को लेकर कोतवाली थाना में रामज्ञान कुंवर सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन