29 वें महापरिनिर्वाण दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : कार्यक्रम में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि , जमालपुरसंत मत सत्संग आश्रम नयागांव में मंगलवार को संतमत के सदगुरु महर्षि मेहिं के 29 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हो गया. पहले दिन सामूहिक पुष्पांजलि, ध्यानाभ्यास एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन हुए. अध्यक्षता स्वामी नरेंद्र बाबा ने की.कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : कार्यक्रम में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि , जमालपुरसंत मत सत्संग आश्रम नयागांव में मंगलवार को संतमत के सदगुरु महर्षि मेहिं के 29 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हो गया. पहले दिन सामूहिक पुष्पांजलि, ध्यानाभ्यास एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन हुए. अध्यक्षता स्वामी नरेंद्र बाबा ने की.कार्यक्रम का आकर्षण महर्षि मेहिं रचित विभिन्न ग्रथों का अखंड पाठ रहा. गुरु जी रचित सत्संग योग, संतवाणी सटिक, सत्संग सुधा, पदावली सहित अन्य ग्रथों के पाठ ने आश्रम का माहौल भक्तिमय बना दिया. अध्यक्ष ने बताया कि सदगुरु महर्षि मेहिं ने वर्ष 1986 में आज ही के दिन कुप्पाघाट भागलपुर में पार्थिव शरीर को त्याग किया था. उनका जमालपुर से गहरा लगाव था तथा वे प्रति वर्ष नयागांव डीडी तुलसी भवन में आ कर सत्संग एवं साधना किया करते थे. इसके साथ ही उन्होंने ही यहां के नयागांव, केशोपुर तथा लक्ष्मणपुर में सत्संग आश्रम की स्थापना की थी. मौके पर शिव नारायण मंडल, रराजन कुमार चौरसिया, प्रमोद यादव, कन्हैया लाल, ओम प्रकाश गुप्ता, भुवनेश्वर तांती, भूदेश्वरी देवी, रामदेव तांती, रंजन ठाकुर सहित दर्जनों सत्संगी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन