प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , मुंगेरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2014 के आलोक में लक्षित जनवितरण प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर अनुमंडल कार्यालय के आपूर्ति शाखा द्वारा प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया. जिसमें सदर प्रखंड के सतर्कता समिति में कुल 36 सदस्यों को शामिल किया गया है.सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि सदर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , मुंगेरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2014 के आलोक में लक्षित जनवितरण प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर अनुमंडल कार्यालय के आपूर्ति शाखा द्वारा प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया. जिसमें सदर प्रखंड के सतर्कता समिति में कुल 36 सदस्यों को शामिल किया गया है.सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड के सतर्कता समिति में प्रखंड बीस सूत्री सदस्य डॉ सुरेश सिंह को अध्यक्ष पद के लिये चयनित किया गया है. वहीं प्रखंड बीस सूत्री सदस्य जियाउल हक को उपाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया है. उन्होंने बताया कि सतर्कता समिति का सदस्य सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार रहेंगे. इन्हें बनाया गया समिति का सदस्यस्थानीय विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी, बीस सूत्री सदस्य रविन्द्र मंडल, पुलिस यादव, राकेश चौधरी, उपेन्द्र साह, बांके बिंद, उमेश राम, सुषमा पंडित, महेश चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख प्रेमा देवी, उप प्रमुख नवल किशोर सिंह, पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव, कृष्ण साव, बाल्मिकी सिंह, बबीता देवी, विजय यादव, संजय कुमार यादव, लक्ष्मी देवी, खुदीमा बेगम, विजय कुमार पासवान, सुधा देवी, अनिता देवी, मो. कमरुद्दीन, इंदु देवी, कल्पना देवी, कृष्णा देवी, अनिता देवी, देवेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद तांती, जिला पदाधिकारी द्वारा मनोनीत नि:शक्त मो. मुतिव रहमान, जन वितरण प्रणाली विक्रेता संगठन के प्रतिनिधि गोपी चंद्र आजाद एवं जय प्रकाश यादव को सतर्कता समिति में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन