बरियारपुर में अपराधी बमबम मंडल की हत्या

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : शव को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ प्रतिनिधि , बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडि़या गांव निवासी पोचा उर्फ बमबम मंडल की अपराधियों ने हत्या कर शव को खड़गपुर मार्ग के कृष्णानगर के समीप फेंक दिया. मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था तथा छह आपराधिक मामले में चार्ज शीटेड था. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : शव को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ प्रतिनिधि , बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडि़या गांव निवासी पोचा उर्फ बमबम मंडल की अपराधियों ने हत्या कर शव को खड़गपुर मार्ग के कृष्णानगर के समीप फेंक दिया. मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था तथा छह आपराधिक मामले में चार्ज शीटेड था. प्राप्त समाचार के अनुसार पोचा उर्फ बमबम मंडल सोमवार की शाम घर से निकला जो वापस घर नहीं आया. घर वाले ने खोजबीन भी की लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं लगा. मंगलवार की सुबह बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग कृष्णानगर के समीप सड़क किनारे लोगों ने एक युवक की शव देखी. जिसकी शिनाख्त पोचा उर्फ बमबम मंडल के रुप में की गयी. जिसके कनपट्टी और पीठ में गोली मारी गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतक युवक की मां मालो देवी ने बरियारपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि बमबम मंडल बरियारपुर एवं रेल थाना जमालपुर के छह आपराधिक मामलों में चार्ज शीटेड अपराधी था. उसके विरुद्ध हत्या, लूट, रेल डाका, छिनतई एवं चोरी के मामले दर्ज हैं. लूटे गये रुपये के बंटवारे में विवाद के कारण उसकी हत्या की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन