सब्जी मंडी से लगता है जाम, वाहन व राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : जाम में फंसा वाहन प्रतिनिधि, बरियारपुर मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में बरियारपुर काली स्थान के समीप इन दिनों सब्जी मंडी से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसके कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और राहगीरों को घंटों जाम से परेशान होना पड़ रहा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : जाम में फंसा वाहन प्रतिनिधि, बरियारपुर मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में बरियारपुर काली स्थान के समीप इन दिनों सब्जी मंडी से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसके कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और राहगीरों को घंटों जाम से परेशान होना पड़ रहा है. इस ओर न तो प्रशासन ही ध्यान दे रही है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि. ग्रामीण चंद्रदिवाकर कुमार, सीताराम सितारा, प्रमोद कुमार, सुभाष मंडल, मंजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बरियारपुर काली स्थान के समीप चौक होने के कारण सब्जी की मंडी के साथ ही अन्य दुकान भी सजाये जाते हैं. लेकिन सब्जी की दुकान इस कदर लगायी जाती है कि वाहनों को खड़ा करना तो दूर की बात, इधर से उधर भी गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है. मुंगेर एवं भागलपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को भी घंटों जाम का सामना करना पड़ता है. राहगीरों को भी खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हाल यह रहता है कि वाहनों के हॉर्न की गूंज लोगों को दिल दहला कर रख देती है. यहां तक कि वाहन चालकों व राहगीरों के साथ स्थानीय सब्जी दुकानदारों के साथ नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. कहते हैं अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी के कारण यदि जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो उसे जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन