ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत, विरोध में एनएच जाम
बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर घोरघट के समीप ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद डाला. जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक करहरिया पूर्वी पंचायत के टीकारामपुर रघुनाथपुर निवासी 21 वर्षीय साजन कुमार बताया जाता है. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां ट्रैक्टर को आग के […]
बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर घोरघट के समीप ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद डाला. जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक करहरिया पूर्वी पंचायत के टीकारामपुर रघुनाथपुर निवासी 21 वर्षीय साजन कुमार बताया जाता है. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. वहीं एनएच 80 को घोरघट के समीप जाम कर यातायात को ठप कर दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार रघुनाथपुर निवासी दशरथी मंडल के 21 वर्षीय पुत्र साजन कुमार साइकिल से घोरघट पुल पार कर अपने घर जा रहा था.
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ईंट लदे ट्रैक्टर संख्या बीआर 08जी-2032 ने उसे धक्का मार दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया. चालक धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग निकला. आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां ट्रैक्टर में आग लगा दिया.
वहीं एनएच 80 को जाम कर दिया. जाम के कारण तीन घंटे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एएसपी संजय कुमार सिंह, बीडीओ राजेश कुमार, बरियारपुर थाना प्रभारी प्रतोष कुमार, नयारामनगर थानाध्यक्ष पल्लव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीओ के निर्देश पर तत्काल ही बीडीओ ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ के तहत 10 हजार रुपये दिये. साथ अन्य सरकारी सहायता देने का भी आश्वासन दिया गया. जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










