11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी शुरू, कलश शोभायात्रा आज
प्रतिनिधि, बरियारपुर ईटहरी पंचायत के शिव मंदिर के प्रांगण में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिसका शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ बुधवार को होगा. यह जानकारी यज्ञ समिति के व्यवस्थापक उमाशंकर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रात: 251 बालिकाओं व महिलाओं द्वारा गंगा स्नान के साथ […]
प्रतिनिधि, बरियारपुर ईटहरी पंचायत के शिव मंदिर के प्रांगण में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिसका शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ बुधवार को होगा.
यह जानकारी यज्ञ समिति के व्यवस्थापक उमाशंकर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रात: 251 बालिकाओं व महिलाओं द्वारा गंगा स्नान के साथ कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. कलश शोभायात्रा के उपरांत यज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा. यज्ञ के प्रवचनकर्ता बनारस से पधारे कन्हैया जी महाराज होंगे. वहीं कोलकाता से पधारे विद्यानंद जी महाराज व व अयोध्या के चित्रधर जी महाराज प्रवचन के मुख्य वक्ता होंगे. साथ ही वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला व रामलीला मंडली द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुति किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










