मंगल पांडे ने दिलायी सदस्यता
मुंगेर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में युवा नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव भाजपा में शामिल हुए. उनके समर्थक मुंगेर जिप अध्यक्ष रंजू देवी, जिप सदस्य मनोज पासवान, धरहरा प्रखंड प्रमुख धर्मेद्र पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने मुकेश […]
उनका भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से थी. उनकी मां रंजू देवी मुंगेर जिला परिषद की अध्यक्ष हैं. बताया जाता है कि मुकेश यादव बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे. भाजपा में शामिल होने के साथ ही मुंगेर परिषद सीट पर उनकी दावेदारी अब प्रबल हो गयी है. इधर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर मुंगेर पहुंचने पर अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर दौड़ पड़ी है. देश की जनता का मोदी में विश्वास है. बिहार के विधान परिषद एवं विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहरायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










