अदलपुर-अमारी में 1.60 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , जमालपुर धरहरा प्रखंड के अदलपुर एवं अमारी के बीच लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक शैलेश कुमार ने सोमवार को दी. उन्होंने जमालपुर व धरहरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , जमालपुर धरहरा प्रखंड के अदलपुर एवं अमारी के बीच लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक शैलेश कुमार ने सोमवार को दी. उन्होंने जमालपुर व धरहरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली.

विधायक ने इस दौरान धरहरा प्रखंड के अदलपुर अमारी, दरियापुर, बड़ी गोविंदपुर तथा जमालपुर के मुंगरौड़ा में लोगों से मिल कर समस्याओं का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने भरोसा दिलाया कि अदलपुर मुख्य सड़क से रेलवे स्टेशन तक की सड़क का भी कायाकल्प होगा. साथ ही धरहरा के अमारी दास टोला का विद्युतीकरण भी कराया जायेगा.

स्थानीय निवासियों की मांग पर उन्होंने बड़ी गोविंदपुर में प्याऊ निर्माण का भी भरोसा दिलाया. इसके साथ ही दरियापुर सहित विभिन्न स्थानों पर चापाकल लगाने की भी बात कही. बाद में वे मुंगरौड़ा दुर्गास्थान पहुंचे तथा वहां बन रहे नाले का निरीक्षण भी किया. मौके पर स्थानीय निवासियों सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन