अखंड रामधुन यज्ञ प्रारंभ, निकली कलश शोभायात्रा
फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं प्रतिनिधि, मुंगेरजन जागरण एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में युवा मंच संदलपुर द्वारा सोमवार की शाम से मंगरा पोखर ब्रह्मस्थान में 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ प्रारंभ हुआ. इससे पूर्व सुबह में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा […]
फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं प्रतिनिधि, मुंगेरजन जागरण एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में युवा मंच संदलपुर द्वारा सोमवार की शाम से मंगरा पोखर ब्रह्मस्थान में 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ प्रारंभ हुआ. इससे पूर्व सुबह में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.रामधुन ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक माहौल तैयार कर युवक-युवतियों, भैया बहनों को चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ठ, स्वावलंबी, सेवाभावी बनाना है. सोमवार की सुबह 105 कन्या एवं 151 श्रद्धालु महिलाओं द्वारा उत्तर वाहिनी गंगा तट कष्टहरणी घाट से पवित्र गंगाजल लेकर वेद मंत्रों के साथ माथे पर कलश लेकर निकली. कलश शोभा यात्रा के साथ गाजे-बाजे, डंका, घोड़ा एवं गगन चुंबी निशान भी साथ चल रहे थे. शोभा यात्रा किला परिसर से निकल कर महावीर स्थान, भगत सिंह चौक, कोड़ा मैदान, मनसरी तले होते हुए संदलपुर पहुंची. जहां रामधुन ज्ञान यज्ञ स्थल पर कलश को रखा गया. शोभा यात्रा की अगुवाई कुलदीप प्रसाद यादव, डॉ कपिलदेव यादव एवं विकास कुमार कर रहे थे. मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर- नारी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










