भांजा की हत्या मामले में नामजद एक गिरफ्तार, अन्य फरार

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नगर के कंटिया बाजार में मामा द्वारा मकान हड़पने को लेकर भांजे की पीट-पीट कर हत्या के मामले में एक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. जिसे खड़गपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि सोमवार की देर शाम कंटिया बाजार निवासी गुरुदेव […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नगर के कंटिया बाजार में मामा द्वारा मकान हड़पने को लेकर भांजे की पीट-पीट कर हत्या के मामले में एक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. जिसे खड़गपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि सोमवार की देर शाम कंटिया बाजार निवासी गुरुदेव मंडल उर्फ गुड्डु की हत्या के मामले में महेश्वर मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में मृतक गुरुदेव मंडल की पत्नी रूबी देवी के बयान पर गांव के ही छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें एक अभियुक्त महेश्वर मंडल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. वहीं अन्य पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं सोमवार की सुबह गुरुदेव मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक ट्रक खलासी का काम करता था. उसे तीन पुत्र सूरज, अन्थोनी व सोनी है. जबकि उसका सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष का है जो दिल्ली में रहता है. जबकि 1 मई को गुरुदेव की मां का देहांत हुआ था. उसके बाद से ही मामा बबलू मंडल और ममेरा भाई व अन्य मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से डराना-धमकाना शुरू कर दिया और श्राद्ध कार्यक्रम खत्म होते ही उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया. जिसमें वह बाल-बाल बच गयी थी. गुरुवेदव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन