पुलिस अवर निरीक्षक लिखित परीक्षा में 2,932 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परीक्षा हॉल में भी परीक्षार्थियों की जांच की गयी.
– जिले के 16 केंद्रों पर दो पालियों में ली गयी परीक्षा मुंगेर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के 16 केंद्रों पर दोनों पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 14,300 परीक्षार्थियों में 11,368 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2,932 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा को लेकर सुबह 7 बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. जहां सुबह 8.30 बजे से केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. इस दौरान प्रवेश से पूर्व केंद्र के गेट पर केंद्राधीक्षक और स्टैटिक दंडाधिकारी के समक्ष पर सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. जबकि परीक्षा हॉल में भी परीक्षार्थियों की जांच की गयी. पहली पाली में कुल 7,152 परीक्षार्थियों में 5,641 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,511 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुये. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिये अपराह्न 1 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. दूसरी पाली में कुल 7,148 परीक्षार्थियों में 5,727 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,421 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिये को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किये गये थे. परीक्षा को लेकर जहां उड़नदस्ता दंडाधिकारी द्वारा लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया. वही जोनल दंडाधिकारी अपने-अपने जोन के केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे थे. हलांकि परीक्षा के बाद विभिन्न केंद्रों के बाहर व उन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गयी. जिसमें फंसे आमजन के साथ परीक्षार्थी भी परेशान रहे. परीक्षा को लेकर अस्पताल रोड़, निगम रोड, भगत सिंह चौक आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




