पूरबसराय में अवैध ऑटो स्टेंड से राहगीर परेशान

Published at :29 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पूरबसराय में अवैध ऑटो स्टेंड से राहगीर परेशान

फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : पूरबसराय बना ऑटो स्टैंड प्रतिनिधि , मुंगेरमुंगेर शहर में ऑटो व बस परिचालन के लिए स्टैंड की व्यवस्था की गयी है. लेकिन ऑटो चालक की मनमानी से शहर के कई चौक चौराहों को अवैध ऑटो स्टैंड बना दिया गया है. जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : पूरबसराय बना ऑटो स्टैंड प्रतिनिधि , मुंगेरमुंगेर शहर में ऑटो व बस परिचालन के लिए स्टैंड की व्यवस्था की गयी है. लेकिन ऑटो चालक की मनमानी से शहर के कई चौक चौराहों को अवैध ऑटो स्टैंड बना दिया गया है. जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जिला प्रशासन इस दिशा में मूकदर्शक बनी हुई है. शहर के पूरबसराय को इन दिनों अवैध ऑटो स्टैंड बना दिया गया है. जिसके कारण दो पहिये से लेकर चार पहिये वाहनों को इस मार्ग से होकर आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं ऑटो चालकों की मनमानी से आम राहगीर भी खासे परेशान हैं. मालूम हो कि इन दिनों पूरबसराय में मुख्य पथ पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है. जिसके कारण वाहनों के आवागमन के लिए बगल से डायवर्सन बनाया गया है. वैसे तो डायवर्सन की स्थिति काफी खतरनाक है. किसी भी समय दुर्घटना घट सकती है. उस पर ऑटो चालकों द्वारा अवैध रूप से यात्रियों को अपने वाहन में बैठाने के लिए बीच डायवर्सन पर ही गाड़ी को खड़ा कर दिया जाता है. जिससे आने-जाने वाले अन्य वाहन व आम राहगीरों को काफी परेशानी होती है. खासकर यहां जमालपुर रोड में चलने वाले ऑटो चालक इस तरह की मनमानी को अंजाम दे रहे हैं. यह स्थिति कोई नई बात नहीं है. पुल निर्माण के पूर्व भी यहां दर्जनों ऑटो चालक स्टैंड का रूप दिये रहते थे. वर्तमान समय में यहां से गुजरने वाली पथ काफी सर्करी हो गयी है. बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी बंद होने का नाम नहीं ले रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन