युवक को रौंदा,हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2014 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर शहर के हजरतगंज निवासी मो जैनुल आब्दीन का तीस वर्षीय पुत्र मो इजाज अख्तर उर्फ लाडो बरात जा रहा था. सिंधिया के समीप बरात की सभी गाड़ियां तेल भराने के लिए पेट्रोल पंप पर रुकी. इतने में इजाज अख्तर हाथ-मुंह धोकर अपने वाहन के पास आ रहा था. तभी मुख्य मार्ग पर […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर शहर के हजरतगंज निवासी मो जैनुल आब्दीन का तीस वर्षीय पुत्र मो इजाज अख्तर उर्फ लाडो बरात जा रहा था. सिंधिया के समीप बरात की सभी गाड़ियां तेल भराने के लिए पेट्रोल पंप पर रुकी. इतने में इजाज अख्तर हाथ-मुंह धोकर अपने वाहन के पास आ रहा था. तभी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से एक ट्रक पेट्रोल पंप घुसा और इजाज को रौंदते हुए भाग निकला.
जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी और घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने उसे बेहोश समझ कर मुंगेर सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर सफियाबाद ओपी पुलिस ने सड़क की नाकेबंदी कर दी. दूर से ही पुलिस को देख कर ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस वाहन संख्या बीआर 08 जी/ 1170 को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










