विक्षिप्त युवती ने घंटों मचाया उत्पात

Published at :10 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त युवती ने घंटों मचाया उत्पात

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : उत्पात मचाती युवती को देखते लोग प्रतिनिधि , जमालपुर इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के डीडी तुलसी रोड में बुधवार की दोपहर एक युवा विक्षिप्त दिखने वाली युवती ने खूब उत्पात मचाया. इस दौरान वह लोगों को दांत काटने एवं पीटने का भी प्रयास किया. इसको लेकर दर्जनों तमाशबीन एकत्रित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : उत्पात मचाती युवती को देखते लोग प्रतिनिधि , जमालपुर इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के डीडी तुलसी रोड में बुधवार की दोपहर एक युवा विक्षिप्त दिखने वाली युवती ने खूब उत्पात मचाया. इस दौरान वह लोगों को दांत काटने एवं पीटने का भी प्रयास किया. इसको लेकर दर्जनों तमाशबीन एकत्रित हो गये और कुछ लोगों ने पहले उसके हाथ बांध दिये. युवती इधर-उधर भटक रही थी और पीछे-पीछे उसकी मां सहित दो अन्य महिला परिजन भी दौड़ रही थी. कुछ युवकों ने उसके पैर बांध दिये. जिसके कारण वह सड़क पर लोटने लगी. इसी बीच इस्ट कॉलोनी थाना के एसआइ जेजे मिंज और मदर टेरेसा के निर्मल हृदय संस्थान की धर्म बहनें वहां पहुंच गयी तथा युवती को निर्मल हृदय ले जाया गया. युवती की मां ने बतायी कि उसे बुधवार की प्रात: से इस प्रकार का दौरा पड़ा था. जिसको लेकर वह अपने मायके छोटी केशोपुर जमालपुर ले जा रही थी. इसी बीच इस तरह की स्थिति पैदा हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन