राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रै-मासिक बैठक

Published at :09 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रै-मासिक बैठक

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : बैठक करते सीडब्लूएम प्रतिनिधि , जमालपुर रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सभा कक्ष में कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रै मासिक बैठक मंगलवार को हुई. उसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की.उन्होंने कहा कि जमालपुर कारखाना रेलवे के निर्धारित क क्षेत्र में अवस्थित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : बैठक करते सीडब्लूएम प्रतिनिधि , जमालपुर रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सभा कक्ष में कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रै मासिक बैठक मंगलवार को हुई. उसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की.उन्होंने कहा कि जमालपुर कारखाना रेलवे के निर्धारित क क्षेत्र में अवस्थित है और पूर्व रेलवे का एक मात्र हिंदी भाषी क्षेत्र में पड़ता है. इसलिए यहां राजभाषा हिंदी के लिए काफी अपेक्षाएं हैं. हिंदी में कार्य हो भी रहे हैं किंतु अब कार्यालय के अतिरिक्त तकनीकी विषयों के लिए भी राजभाषा हिंदी का प्रयोग व्यवहार किया जाना भी अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि तकनीकी कार्य में यहां अधिकांश हिंदी भाषी लोग लगे हैं. जिनके लिए यह भाषा आसान और सहज है. उपमुख्य राजभाषा अधिकारी सह उपमुख्य यांत्रिक अभियंता (निर्माण) विनय प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि कारखाना के हर विभाग में राजभाषा हिंदी के प्रयोग प्रसार के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. प्रत्येक कार्यालय, शॉप कार्यालय एवं अनुभाग में राजभाषा हिंदी में ही कार्य किया जा रहा है. साथ ही वार्षिक कार्यक्रमों के लक्ष्य को भी पूरा कर लिया गया है. उन्होंने गत महीने राजभाषा विभाग की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सितंबर माह में राजभाषा सप्ताह समारोह एवं हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था तथा इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन किये गये थे. जिनके 147 विजेता रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया. संचालन मृत्युंजय कुमार झा ने किया. कौशल किशोर शुक्ला, डॉ मधुसूदन दत्त, हिमालय कुमार हिमांशु, अफजल इसलाम खां, संजय शंकर मिश्र का योगदान प्रशंसनीय रहा. मौके पर रेल अधिकारीगण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन