स्नातक सेमेस्टर-वन में अबतक 2,142 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-वन में अबतक 2,142 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

स्नातक सेमेस्टर-वन में अबतक 2,142 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सीबीसीएस के नए सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-वन के लिए प्रथम मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 21 जुलाई से आरंभ की है. विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 26 जुलाई तक समय दिया है. उक्त सत्र के लिये पहले मेधा सूची में चयनित कुल 2,142 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो देवराज सुमन ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-वन में नामांकन के लिए पहली मैरिट लिस्ट जारी किया है. कुल 27,247 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 जुलाई से आरंभ है. इसके तहत पहली मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को लिस्ट से संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिये 26 जुलाई तक समय दिया गया है. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि नामांकन लेने के लिये पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, डैसबोर्ड से कॉलेज वितरण के प्रिंट की छायाप्रति, 10 वीं बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, सर्टिफिकेट, 12 बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, आरक्षण कोटि के विद्यार्थियों के लिए सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जाति, कोटि प्रमाण पत्र, सीएलसी, दूसरे बोर्ड के लिये माइग्रेशन प्रमाण पत्र तथा चार फोटो जमा करना होगा. उक्त सत्र में अबतक कुल 2,142 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. कला संकाय में 1,686, विज्ञान संकाय में 434 तथा वाणिज्य संकाय में 22 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन