दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित 4,481 विद्यार्थियों में 2,044 ने लिया अबतक नामांकन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित 4,481 विद्यार्थियों में 2,044 ने लिया अबतक नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 के लिए स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए दूसरी मैरिट लिस्ट जारी हो गयी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 के लिए स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए दूसरी मैरिट लिस्ट जारी हो गयी है. जिसमें कुल 4,481 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसके लिये नामांकन की प्रक्रिया भी एक अगस्त से आरंभ है. इधर दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 2,044 विद्यार्थियाें ने अबतक नामांकन लिया है. जबकि पहले मैरिट लिस्ट को मिलाकर अबतक कुल 22,007 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कुल 4,481 विद्यार्थियों का चयन 33 कॉलेजों के लिये किया गया है. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया 1 अगस्त से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 6 अगस्त तक नामांकन का समय दिया गया है. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 2,044 विद्यार्थियाें ने अबतक नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,692, विज्ञान संकाय में 331 तथा वाणिज्य संकाय में 21 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जबकि प्रथम मैरिट लिस्ट को मिलाकर अबतक कुल 20,007 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 17,939, विज्ञान संकाय में 3,773 तथा वाणिज्य संकाय में 295 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन